सुभासपा का महिला जागरूकता अधिकार चेतना सम्मेलन, महिला सुरक्षा पर नाकाम साबित हुई सरकार

 

Women jagarukata sammelan

वाराणसी: आज दिनाँक 27 जुलाई को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मंच द्वारा जागरूकता अधिकार चेतना सम्मेलन का आयोजन राजमहल उपवन भोजूबीर पर हुआ जिसमें सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने अपने अधिकार की आवाज बुलंद की।


मुख्यअतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राधिका पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा करने में यह सरकार नाकाम साबित हुई है इसके पहले के सभी रिकार्ड इस सरकार में टूटा है। 33 प्रतिसत महिला आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा 2014 के पहले सड़क पर नंगा नाच कर रही थी। आज 07 साल से भाजपा की सरकार है महिला मंत्रियों को लोडर बनाकर रखी है 33 प्रतिसत ठंडे बस्ते में आज तक लोकसभा में लंबित पड़ा है सुभासपा 2022 में सरकार बनते ही 50 प्रतिसत आरक्षण सभी राजनीतिक गैर राजनीतिक संस्थाओं में लागू करेगी। महिलाओं को स्नातकोत्तर तक फ्री शिक्षा देने का कानून पास करेगी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री झूठ की पुड़िया है प्रतिदिन झूठ की फुलझड़ी छोड़ते है लेकिन इसी सरकार में महिलाओं का वास्तविक चीरहरण दुनिया ने देखा इससे बड़ा अपमान कभी महिलाओं ने नही देखा।


राष्ट्रीय महासचिव मनीषा सिंह ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को शिक्षित करना,

घरेलू रोजगार दिलाना, हर महिला के हाथ को कला तकनीकी शिक्षा के मध्यम से जोड़ना, हमारी प्राथमिकता रहेगी।


प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना सिंह ने कहा कि शराब से महिलाओं के शौहर बर्वाद हो रहे है, दर्जनों बार सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में प्रदेश भर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति राज्यपाल प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री तक प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन इस सरकार को वोट से मतलब है महिलाओं के परेशानी से नही।


जबकि बगल के राज्य बिहार में 5 साल से शराब बन्द है, इनको अपने पड़ोसी राज्य से सीखना चाहिय। 2022 में इसका हिसाब महिला समाज जरूर लेगा और भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाकर पहले दिन पहली केबिनेट की पहली कलम से आदेश जारी किया जाएगा शराब बन्द, लड़की को साइकिल बैग किताब कॉपी निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करना ही हमारा संकल्प पत्र होगा। वंदना सिंह ने कहा कि जब तक महिलाओं को हक़ अधिकार बराबर का सम्मान निशुल्क शिक्षा नही मिलेगा तब तक देश में तरक्की नही कर सकता, महिलाओं के साथ बलात्कार, चैन स्केचिंग, आगजनी, अपहरण शोषण, जैसे नमूने देखने को मिला महंगाई के कारण घरेलू हिंसा का शिकार घर की महिलाये झेल रही है, रसोई के सभी समान के दाम तार के फल जैसा हो गया है,


मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, विधायक कैलाश नाथ सोनकर प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह, श्रीमती वंदना सिंह, मनीषा सिंह, जी0 पंचायत सदस्य बबिता सोनकर, वंदना भारती, रामकुमारी राजभर, मुन्नी राजभर, उर्मिला राजभर, उर्मिला गुप्ता, उषा राजभर, अनुराधा पटेल, मंजू शाहनी, ज्योति राजभर, आदि

Post Navi

Post a Comment

0 Comments